Sunday, April 28, 2024
No menu items!

सरोज अध्यक्ष व जगदीश बने मंत्री

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में चुनाव अधिकारी चंद्रेश यादव, कोषाध्यक्ष डॉ आशीष सिंह व अध्यक्ष करंजाकाला इकाई कृष्ण पांडेय की मौजूदगी व देख—रेख में सुइथाकला इकाई का चुनाव प्राथमिक विद्यालय समोधपुर में शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। सरोज सिंह को अध्यक्ष उवं जगदीश चंद्र को मंत्री चुना गया।
इसी क्रम में वीरेंद्र प्रताप तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उग्रसेन सिंह कोषाध्यक्ष, डॉ महेंद्र प्रताप सिंह, सुभाष चंद्र सिंह, देवमणि त्रिपाठी व संतोष कुमार उपाध्यक्ष, प्रियंका सिंह महिला उपाध्यक्ष, संजय जयसवाल संयुक्त मंत्री, अमित सिंह, अवनीश सिंह संगठन मंत्री बनाये गये।
वहीं राजकुमार यादव को प्रवक्ता के साथ वरुण सिंह को मीडिया प्रभारी व श्रद्धा सिंह महिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं कुसुम यादव समेत निक्कू बिंद, दुर्गा प्रसाद व अनिल अग्रहरि को प्रचार मंत्री के साथ विपुल सिंह को ऑडिटर व पंकज मौर्या को अकाउंटेंट पद की जिम्मेदारी दी गई।
इस अवसर पर जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण तिवारी, संगठन मंत्री यशवंत सिंह, अध्यक्ष आनंद सिंह, प्रमोद शुक्ला, श्रीकृष्ण पांडेय, सत्य प्रकाश मिश्रा, राय साहब सिंह, राजकुमार सिंह, निशा मिश्रा, रजनीश सिंह, प्रभाकर उपाध्याय समेत समस्त शिक्षक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular