Monday, April 29, 2024
No menu items!

सरपतहां पुलिस ने दहेज हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस को दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में निरुद्ध वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक अनिल सिंह हेड कांस्टेबल अजय सिंह एवं मशकूर अहमद खान के साथ सम्भावित स्थान पर पहुंचकर तत्परता दिखाते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा नाम पता पूछे जाने पर उसने अपना नाम पता स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित बुमकहाँ निवासी अरबिन्द बिन्द पुत्र सिकन्दर बिन्द बताया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक को उसके जुर्म से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब हो कि उक्त गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ स्थानीय थाने में धारा 498ए, 304बी, 328 व 3/4 डीपी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत है। प्रकरण में पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को चालान न्यायालय भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular