Sunday, April 28, 2024
No menu items!

सर्वजन हिताय मजदूर संघ का हुआ गठन

जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सर्वजन हिताय मजदूर संघ का गठन हुआ और मजदूरों के हित में आवाज उठाई गयी। भीमनगर तिराहा में सौहार्द फेलो शेर बहादुर गौतम के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस का आयोजन हुआ जहां महाराजगंज क्षेत्र के विभिन्न मजदूर श्रमिकों ने भाग लिया।
मजदूरों की अगुआई कर रहे सौहार्द फेलो जौनपुर शेर बहादुर गौतम ने बताया कि देश आजादी के 73 वर्षों के बाद भी मजदूरों की विकास की कोई ठोस नीति नहीं है। आज भी मजदूरों की स्वास्थ्य, सुरक्षा, आजीविका आदि तक कोई पहुंच नहीं है। आज भी मजदूरों की कोई सामाजिक सुरक्षा नहीं है। श्रम विभाग की योजनाओं से कोसों दूर है।
विमलेश कुमार ने कहा कि हम मजदूरों के कार्य के दौरान कोई भी घटना हो जाय तो हमें कोई भी सेवाएं मुहैया नहीं होती है। राजेश कुमार ने कहा कि आज तक हम लोगो का श्रमिक पंजीकरण तक नहीं किया गया। अरविंद कुमार ने कहा कि किसी भी प्रकार की अपंगता एवं मृत्यु पर हमारे परिवार की सुरक्षा और आजीविका का कोई व्यवस्था नहीं है। इन तमाम विचारों के बाद सभी मजदूरों ने सर्वजन हिताय मजदूर संघ का निर्माण किया और 5 सूत्रीय मांग पत्र राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, श्रम मंत्रालय भारत सरकार, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के नाम 5 सूत्रीय निम्नलिखित मांग पत्र पंजीकृत डाक द्वारा प्रेषित किया गया।
कार्यक्रम में अरविंद कुमार, बिमलेश कुमार, लाली देवी, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, ओम प्रकाश, अफजल, अबरार, संतोष कुमार, दूधनाथ आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular