Sunday, April 28, 2024
No menu items!

अधिकारियों की बुद्धि—शुद्धि के लिये सत्याग्रही ने किया श्री रामचरित मानस का पाठ

703वें दिन भी जारी रहा विभिन्न मांगों को लेकर सत्याग्रह आन्दोलन
जौनपुर। पत्रकार उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा ‘सत्याग्रह आन्दोलन’ बुधवार को 703वें दिन भी जारी रहा।
धरनास्थल पर सम्बन्धित अधिकारियों की बुद्धि—शुद्धि के लिये श्रावण मास के प्रथम सोमवार से श्री रामचरित मानस का पाठ प्रारम्भ कर दिया गया है। सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुये समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। आन्दोलन के समर्थन में चन्द्रमणि पाण्डेय, बिहारी लाल यादव, विजय प्रकाश मिश्र, मेवा लाल यादव, अरविन्द नाथ मिश्र, मोहम्मद आसिफ, संतोष कुमार, तबरेज नियाजी, धर्मेन्द्र सहित अन्य रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular