Sunday, April 28, 2024
No menu items!

नारायण पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

  • साक्षी पटेल व श्रावणी यादव का स्मार्ट विलेज ने सभी का मन मोहा

सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नारायण पब्लिक स्कूल मान शाहपुर में शुक्रवार को आयोजित एक दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी, रंगोली व दिया बनाओ प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रदर्शनी में साक्षी पटेल व श्रावणी यादव का स्मार्ट विलेज ने सभी का मन मोह लिया।

इस प्रदर्शन ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि श्रेया सिंह सहित उनकी टीम द्वारा बनाया गया चंद्रयान द्वितीय माडल को दूसरा व खुशी गुप्ता की टीम द्वारा बनाई गई ला आफ मोसन के प्रदर्शन को तीसरा स्थान मिला। रंगोली प्रतियोगिता व दिया बनाओ प्रतियोगिता में ब्लू हाउस की टीम ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में तीनों चरणों में कुल 49 टीमों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय परिसर के मैदान में सुबह 9 बजे से ही छात्रों की टीम प्रदर्शन में जुट गई। प्रबंधक राज नारायण सिंह ने मां सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत किया।

साथ ही कहा कि विद्यालय स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों की वैज्ञानिक समझ और क्षमता का आंकलन किया जाता है। विजेता व उपविजेता छात्रों को प्रबंधक राज नारायण सिंह व डायरेक्टर आशुतोष सिंह ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। निर्णयकों में अनीता सिंह, सौम्या सिंह, रणवीर सिंह व आदित्य सिंह प्रमुख थे। इस अवसर पर शरद सिंह, सुशील सिंह, आलोक सिंह, अभिषेक सिंह, विकास, सुनील सिंह सहित तमाम अभिभावक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रधाचानार्य सुशांत मजूमदार ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular