Monday, April 29, 2024
No menu items!

तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए हृदय रोग विशेषण डा. हरेन्द्र देव सिंह ने कहा कि छात्रों द्वारा जो मॉडल प्रस्तुत किया गया है। वह निश्चित रूप से सराहनीय है। आज के छात्र परिश्रम करें तो निश्चित रूप से आप भी चंद्रयान पर जा सकते हैं, कभी भी निराश नहीं होना चाहिये। मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि हमारे विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा अपना बेस्ट प्रदर्शन किया गया है।

छात्रों की प्रतिभा दिखाने का यह उचित अवसर है। प्रबन्धक सत्य प्रकाश सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी के संयोजक दिनेश कुमार सिंह, अपर्णा मिश्रा, अनिल कुमार शाही, संजीव यादव, राकेश कुमार, आशीष कुमार सिंह, शैलेश कुमार, अध्यापक राजेश सिंह, दिनेश सिंह, अम्बर कुमार सिंह, सुनील कुमार, संजय कुमार सिंह, रमेश चंद सिंह, राजीव कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता सुनील कुमार सिंह ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular