Monday, April 29, 2024
No menu items!

झुलसी वृद्धा की उपचार के दौरान हुई मौत

सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरा बघेल गांव में झुलसी महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी भानू प्रताप सिंह की 70 वर्षीय पत्नी फूला देवी शुक्रवार तड़के आग की चपेट में आकर झुलस गई। परिजनों द्वारा उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शनिवार को तड़के उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular