Sunday, April 28, 2024
No menu items!

धूमधाम से मना गुरुक्षेत्र फाउण्डेशन (ट्रस्ट) का द्वितीय स्थापना दिवस

शुभम जायसवाल
जौनपुर। गुरुक्षेत्र फाउंडेशन (ट्रस्ट) कार्यालय पर संस्था के द्वितीय स्थापना दिवस समारोह का आयोजन हुआ जहां मुख्य अतिथि डॉ0 प्रमोद वाचस्पति, कार्यक्रम अध्यक्ष टीएन सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता, विशिष्ट अतिथि डॉ0 आरपी विश्वकर्मा, वीरेंद्र गुप्ता सहित ट्रस्ट संरक्षक इंद्रदमन उपाध्याय वरिष्ठ पत्रकार, सह संरक्षक जय प्रकाश उपाध्याय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। ट्रस्ट के द्वितीय वर्षगांठ पर अतिथियों को ट्रस्ट अधिकारियों ने माल्यार्पण कर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर ट्रस्ट संस्थापक आलोक उपाध्याय, अध्यक्ष विमलेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष ज्ञानती देवी, सचिव शुभम चतुर्वेदी, प्रदेश प्रभारी अनुपम उपाध्याय, शक्ति उपाध्याय, गोरखनाथ उपाध्याय, सुभाष चंद्र उपाध्याय पूर्व प्रधान, लाल प्रताप सिंह, इंद्र प्रकाश सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, हृदय नारायण उपाध्याय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular