Monday, April 29, 2024
No menu items!

माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) शिक्षक हितों के लिये लगातार संघर्षरत: रमेश सिंह

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) की बैठक नेहरु इण्टर कालेज कुवंरदा में प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश सिंह की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष तेरस यादव की अध्यक्षता में हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) शिक्षक हितों के लिए लगातार संघर्षरत है तथा महीने की पहली तारीख को वेतन दिलाने के लिए अनवरत संघर्षरत् रहता है। संगठन के संघर्ष के बदौलत एनपीएस की कटौती का राज्यांश शिक्षकों के खातों में बहुत जल्द हस्तानान्तरित हो जायेगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश सिंह ने सदस्यता पर संतोष जताते हुए सभी पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया। जिलाध्यक्ष तेरस यादव ने सदस्यता की समीक्षा करते हुए बताया कि 105 विद्यालयों की लगभग 12 सौ सदस्यता प्राप्त हो चुकी है। शत् प्रतिशत सदस्यता कराने के लिए सक्रीय पदाधिकारियों का आह्वान किया।
नेहरु इण्टर कालेज के प्रबन्धक डा0 धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि संगठन की ताकत उसकी सदस्य संख्या होती है और उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) एकमात्र जनपद का संगठन है जिसके पास शत—प्रतिशत विद्यालयों की सदस्यता प्राप्त है। बैठक का संचालन जिला मंत्री ठाकुर प्रसाद तिवारी ने किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा. राकेश सिंह, डा. दिलीप सिंह, सुनील सिंह, राजेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, शशि प्रकाश मिश्रा, पारस नाथ सिंह, हृदय नारायण उपाध्याय, गुंजन श्रीवास्तव, राम प्रकाश यादव, राहुल यादव सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular