Monday, April 29, 2024
No menu items!

सूर्य भगवान को इन्द्रधनुष जैसे घेरे में देख लोग पड़ गये फेरे में

सूर्य भगवान को इन्द्रधनुष जैसे घेरे में देख लोग पड़ गये फेरे मेंअतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में शुक्रवार को एक अजीब घटना देखने को मिली। लोगों ने देखा कि सूर्य इन्द्रधनुष की तरह सतरंगी कलर के रिंग के घेरे में दिख रहे हैं। सूर्य को देख घेरे में पड़ गये लोग फेरे में कि आखिर यह क्या नजारा है। इसका मकसद है। जानकारों ने बताया कि ऐसी स्थिति तब होती है जब बादल बहुत ऊंचाई पर होती है। सूर्य की किरणों इन बादलों से टकराती हैं। इस घटना को संभवतः 22 डिग्री गोलाकार प्रभामंडल कहा जाता है।
विकिपीडिया के अनुसार 22 का प्रभामंडल एक वायुमंडलीय ऑप्टिकल घटना है जिसमें सूर्य या चंद्रमा के चारों ओर लगभग 22° की स्पष्ट त्रिज्या वाला प्रभामंडल होता है। जब चंद्रमा के चारों ओर दिखाई देता है तो इसे शीतकालीन प्रभामंडल जाना जाता है। यह सूरज की रोशनी या चांदनी के रूप बनता है जो वातावरण में निलंबित लाखों हेक्सागोनल बर्फ के क्रिस्टल से अपवर्तित होता है लेकिन यह नजारा देखने के लिए सबकी उत्सुकता बढ़ गयी थी और सभी ने देखा भी। सूर्य के इस सतरंगी घेरे का चाहे जो भी मतलब हो, यह तो प्रकृति का खेला है। इसकी पूर्ण जानकारी मौसम विभाग के वैज्ञानिक ही दे पाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular