Sunday, April 28, 2024
No menu items!

सूरज को देख सतरंगी घेरे में, पड़ गये लोग फेरे में

विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर को एक अजीब घटना देखने को मिली। लोगों ने देखा की सूर्य इन्द्रधनुष की तरह सतरंगी रिंग के घेरे में दिख रहे है। सूर्य को देख घेरे में पड़ गये लोग फेरे में कि आखिर यह क्या नजारा है। इसकी वजह क्या है, जानकारों ने बताया कि ऐसी स्थिति तब होती है जब बादल बहुत ऊंचाई पर होते हैं सूर्य की किरणें इन बादलों से टकराती हैं। इस घटना को संभवतः 22 डिग्री गोलाकार प्रभामंडल कहा जाता है। यह नजारा देखने के लिए सबकी उत्सुकता बढ़ गयी थी। सभी लोगों ने देखा भी। सूर्य के इस सतरंगी घेरे का चाहे जो भी मतलब हो, यह तो प्रकृति का खेला है। इसकी पूर्ण जानकारी मौसम विभाग के वैज्ञानिक ही दे पाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular