Monday, April 29, 2024
No menu items!

महात्मा गांधी अवार्ड से अलंकृत किये गये वरिष्ठ साहित्यकार रामकेश

सूरज जायसवाल
मुम्बई। हिन्दी साहित्य के उपासक व लेखक रामकेश एम. यादव को राजस्थान स्थित कोटा की संगम अकादमी ने अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस तथा गांधी जयंती पर उनके सामाजिक तथा राष्ट्रीय कार्यों को देखते हुए महात्मा गांधी अवार्ड से अलंकृत किया। गद्य तथा पद्य दोनों विधाओं पर समान अधिकार रखने वाले जाति-पाँति, धर्म तथा राज्य की सीमाओं से परे श्री यादव शांति, सहिष्णुता, जल, जंगल, जमीन, शिक्षा के प्रति जागरूकता, राष्ट्रप्रेम, गंगा-जमुनी तहजीब, पर्यावरण, मातृ-शक्ति, संस्कृति, वैश्विक मुद्दे तथा मानवता के जुड़ाव पर अपनी प्रखर लेखनी चला रहे हैं।

बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री यादव सम-सामयिक साहित्य तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़कर अपनी रचना के माध्यम से समाज को एक नई दिशा और प्रेरणा दे रहे हैं। दीन दयाल पुरस्कार के अलावा 352 से अधिक पुरस्कारों तथा सम्मानों से अलंकृत श्री यादव का 1700 से अधिक लेख, पत्रलेख, कविता, साक्षात्कार आदि देश के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हो चुका है। भारत-पाक जंग के दौरान श्री यादव वीर रस से ओत—प्रोत कविता व सैनिकों के हौसला अफजाई के लिए स्तंभ लेख लिखे थे।

5 फरवरी 1961 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के ब्लॉक मार्टिनगंज के गांव तेजपुर में जन्मे श्री यादव बृहन्मुम्बई महानगर पालिका मुंबई में 28 वर्ष शिक्षक पद पर शैक्षणिक कार्य करते हुए 1 मार्च 2019 को सेवानिवृत्त होकर मुंबई में ही सतत साहित्य साधना में लीन हैं। दो दर्जन से अधिक पुस्तक लिख चुके श्री यादव को स्थानिक, लेखकों, पत्रकारों, साहित्यकारों तथा गणमान्य नागरिकों ने इस सम्मान पर बधाई दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular