Monday, April 29, 2024
No menu items!

युवक को जिन्दा जलाकर मार डालने से सनसनी

डाग स्क्वायड समेत उच्चाधिकारी के अलावा कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नरायनडीह गाँव में 25 वर्षीय युवक विनोद यादव उर्फ ननकू पुत्र रघुराज यादव को जलाकर मार डालने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुँच गये। साथ ही सुरागरसी के लिए जिला मुख्यालय से दाग स्क्वायड को भी बुलवाया गया।
मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उक्त गांव का ही ननकू का दोस्त डीएम यादव रात लगभग 10 बजे मृतक। विनोद को घर से बुलाकर ले गया लेकिन सुबह तक विनोद नहीं आया। सुबह शौच के लिए जा रहे लोगों ने देखा कि गांव के ही एक पुरवा बरौलडीह स्थित एक बाग में अधजला शव पड़ा हुआ है। यह सूचना समूचे गाँव समेत आसपास के गाँव मे जंगल की आग की तरह फैल गयी। देखते ही देखते घटनास्थल पर कई गांव के लोग एकत्र हो गए। मृतक का चेहरा जला न होने से गांव वालों ने उक्त अधजले शव को पहचान लिया और मृतक विनोद के परिजनों को सूचना दिया।
सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विवेक तिवारी बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे और घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अतर सिंह कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से घटना के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी हासिल किये। विनोद को घर से ले जाने वाले उसके दोस्त डीएम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
जानकारी मिलते ही जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वाड टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी। जांच के दौरान डाग स्क्वायड टीम मृतक विनोद कुमार को घर से ले जाने वाले उसके दोस्त डी0एम0 यादव के घर तक ले गया। समाचार लिखे जाने तक मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर डटे रहे। मौके पर थानाध्यक्ष पंवारा राज नारायण चौरसिया, थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर देवानन्द सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular