Monday, April 29, 2024
No menu items!

सेवा भारती जौनपुर ने भव्य रामकथा की दी जानकारी

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। सेवा भारती विभाग के अध्यक्ष डा. संजय पाण्डेय व विभाग के महामंत्री रविशंकर सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुये बताया कि सेवा भारती समिति जौनपुर काशी प्रांत के तत्वावधान में श्रीराम कथा का आयोजन बीआरपी इन्टर कालेज के मैदान पर सुविख्यात कथा वाचक शान्तनु जी महराज के श्री मुख से होने जा रहा है। कथा का आयोजन 24 अक्टूबर के दिन कलश यात्रा तथा 25 अक्टूबर दिन मंगलवार से 31 अक्टूबर मंगलवार तक हो रही है जिसका समय 3 बजे अपरान्ह से बुधवार सायं 6 बजे तक है।

इस दौरान विभाग सेवा भारती के संरक्षक जगत नारायण दुबे व जिलाध्यक्ष गणेश साहू ने संयुक्त रूप से बताया कि उक्त श्रीराम कथा को आयोजित करने में जिले में ज्ञान प्रकाश सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता का प्रशंसनीय योगदान है। इनके द्वारा समय-समय पर अपने उत्कृष्ट सेवा भाव से समाज के दलित, शोषित, वंचित समाज के हित का कार्य करते रहते हैं। सेवा भारती जौनपुर विभाग ज्ञान प्रकाश सिंह के योगदान का अभिनन्दन व स्वागत कर रही है। साथ ही सभी जनपदवासियों से आग्रह करती है कि उक्त कथा में सम्मिलित होकर कथा का रसपान करते हुए जरूर सुनें।

इस मौके पर सौरभ द्विवेदी, सुनील मिश्रा, शुभम सेठ, नरेंद्र मिश्रा, विक्की, आनन्द सिंह, प्रेम सिंह, सारांश मिश्रा, रमेश चन्द्र, अनीष मिश्रा, शैलेंद्र मिश्रा, परमानंद, अनुराग, नीरज सहित तमाम सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular