Sunday, April 28, 2024
No menu items!

गुप्त नवरात्रि में जौनपुर में पहली बार होने जा रहा शतचण्डी महायज्ञ: आचार्य रविन्द्र

जौनपुर। नगर के बजरंग घाट पर स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर के प्रांगण में होने वाले शतचंडी महायज्ञ के विषय में यज्ञाचार्य आचार्य रविंद्र द्विवेदी ने ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में बताया कि यह आयोजन सनातन धर्म के उत्थान एवं जनकल्याणकारी उद्देश्य से किया जा रहा है|
जौनपुर में गुप्त नवरात्र में यह आयोजन पहली बार हो रहा है जो 19 जून से प्रारंभ होगा। सुबह 8 बजे हनुमान घाट से कलश यात्रा प्रारम्भ होकर माता विन्ध्यवासिनी मंदिर पर बनाये गये यज्ञ परिसर तक आयेगा जिसके साथ ही पंचकुण्डी शतचण्डी महायज्ञ एवं संगीतमयी रामकथा का शुभारम्भ होगा जो अनवरत 27 जून तक चलता रहेगा| उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में नगर के सम्भ्रांत लोग व नगरवासी बढ़—चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
नगरवासियों से अपील है कि सभी लोग इस कार्यक्रम को अपना कार्यक्रम समझकर जुड़ें और कार्यक्रम को सफल बनायें। आयोजन समिति द्वारा उपस्थित सभी पत्रकारों एवं ब्राह्मणों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विन्ध्यवासिनी माता मंदिर के महंत रविन्द्र शुक्ल, रामकथा वाचक (व्यास) राघव दास जी महाराज, जय प्रकाश मिश्र, सुभाष चन्द्र दुबे (शास्त्री), शिवाकांत शुक्ल, बृजेश तिवारी, मयंक द्विवेदी, लकी तिवारी, मोहन गिरी, पंकज पाण्डेय, मां विंध्यवासिनी मंदिर श्रीराम भक्त सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular