Monday, April 29, 2024
No menu items!

शौर्य जागरण यात्रा का जनपद आगमन 7 अक्टूबर को

जौनपुर। विश्व हिन्दू परिषद काशी प्रान्त द्वारा निकाली गयी शौर्य जागरण यात्रा का जौनपुर नगर आगमन 7 अक्टूबर को है। यह यात्रा नगर के पॉलिटेक्निक चौराहे से नगर में प्रवेश करेगी। वहीं पर सायं 5 बजे यात्रा के स्वागत के उपरान्त वाजिदपुर तिराहे से जेसीज चौराहा होते हुये तिलक पैलेस टीडी कालेज में सायं 7 बजे सभा होगी। इस आशय की जानकारी विहिप के जिलाध्यक्ष विमल सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular