Sunday, April 28, 2024
No menu items!

शीतला चौकियां धाम: 51 हजार दीपों से सजेगा पवित्र कुण्ड व मन्दिर, तैयारिया पूर्ण

विपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी देव दीपावली महोत्सव भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन 7 नवम्बर की सायं 6 बजे किया गया है। इसी क्रम में तैयारिया जोरों पर है जो लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। कलकत्ता, वाराणसी सहित स्थानीय कारीगरों द्वारा मन्दिर परिसर सहित पवित्र कुण्ड को अनेक प्रकार के झालर लाइट, रंग बिरंगे फूलों से सजाया जा रहा है।

पवित्र कुण्ड के पूर्वी भाग में मुख्य अतिथि कक्ष के साथ विशाल आरती पूजन करने के लिए विशेष मंच बनाया जा रहा है। दीप प्रज्वलित, आरती पूजन कर महोत्सव कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाएगा। मुख्य अथिति जिलाधिकारी मनीष वर्मा व विशिष्ठ अतिथि अजय साहनी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, सांसद समेत संत समाज के वरिष्ठजनों का आगमन होगा।

सांसद मनोज तिवारी मृदुल गायक/अभिनेता डा. स्वामी राघवाचार्य अध्यक्ष श्रीराम लला सदन देवस्थानम, हनुमान गढ़ी के महंत राजूदास जी महाराज, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरी, आचार्य रामचंद्र महाराज समेत सन्त समाज के अन्रनेक वरिष्ठ संतजनों का आगमन महोत्सव होगा। 7 नवंबर की सायं 6 बजे होने वाले इस महोत्सव की तैयारिया जोरों पर है। सरोवर की साफ सफाई व्यवस्था नगर पालिका द्वारा की जा चुकी है।

मां शीतला कार्यसमिति के बैनर तले यह आयोजन किया गया है। इस आशय की जानकारी कार्यसमिति के अध्यक्ष विनय त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular