Monday, April 29, 2024
No menu items!

शीतला चौकियां धाम: छठ पूजा पर डूबते सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य

विपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में छठ पूजा पर्व के पूर्व संध्या पर मन्दिर के बगल में स्थित पवित्र कुण्ड में सैकड़ों व्रती महिलाएं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। सूर्य अस्त होने के पूर्व मंदिर के बगल में स्थित पवित्र कुण्ड में सैकड़ों की संख्या में महिलाए सीढ़ियों पर वेदी बनाकर पानी में सूप में फल प्रशाद लेकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया।

मां श्री शीतला कार्यसमिति के अध्यक्ष विनय त्रिपाठी व लालमनि माली ने बताया कि पिछले वर्ष की भाती इस वर्ष पवित्र कुण्ड में भारी संख्या में महिलाए सीढ़ियों पर वेदी बनाकर पूजन करती हुई नजर आई। समिति के सदस्यों द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से पवित्र कुण्ड के रेलिंग के बाहर 4 फीट तक पानी भरा गया है व साफ सफाई व्यवस्था प्रशाद वितरण की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम का संचालन आनंद त्रिपाठी ने किया।

इस मौके पर विनय त्रिपाठी, लड्डू पंडा, सुजीत त्रिपाठी, विनय गिरी, सचिन गिरी, अमित माली, आदर्श त्रिपाठी, संजय माली (कोषाध्यक्ष), जयबिंद माली, अनील सोनकर, बसंत माली, विवेक त्रिपाठी, गुड्डू त्रिपाठी, पप्पू त्रिपाठी, प्रवीण पंडा, सोले त्रिपाठी, अनील साहू, आकाश गिरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular