Monday, April 29, 2024
No menu items!

शिया जामा मस्जिद ने जारी की माह—ए—रमजान की समय सारिणी

जौनपुर। शिया जामा मस्जिद के मुतवल्ली शेख़ अली मंज़र डेज़ी ने माहे रमज़ान की मुबारकबाद देते हुए इमामे जुमा हुज्जतुल इस्लाम मौलाना महफूजुल हसन खान के निर्देशानुसार माहे रमज़ान में रोज़ा एवं अफतार जौनपुर की समय सारणी जारी किया। उन्होंने बताया कि माहे रमज़ान की शुरूआत 24 मार्च से हो रही है। शिया जामा मस्जिद में मोमिनीन द्वारा प्रबंध समिति की देख—रेख में इफ्तार का इंतेज़ाम रहता है। रमज़ान में शिया जामा मस्जिद नवाब बाग में वाले प्रोग्राम सहित अन्य तमाम खर्चों को शिया जामा मस्जिद वहन करती है। शिया जामा मस्जिद में नमाज़ एवं प्रोग्राम माहे रमज़ान में विगत वर्षों कीपरंपरा के अनुसार होंगे। रमजान की खुसूसियत को ब्यान करते हुए मुतवल्ली ने कहा कि माह ए रमज़ान हम सबको धैर्य की शिक्षा देता अच्छा, ईमानदार इंसान बनाने में महत्वपूर्ण रोल अदा करता है। हम सब सौहार्द के वातावरण में माहे रमज़ान की इबादत को अन्जाम दें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular