Monday, April 29, 2024
No menu items!

ईमानदारी व कर्मठता का प्रतीक है शील्डः प्रो. निर्मला एस. मौर्य

रोवर्स-रेंजर्स की प्रदेश चैम्पियन बनी टीम का हुआ सम्मान
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की रोवर्स-रेंजर्स की प्रदेश चैंपियन बनीं टीम को कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने बुधवार को सम्मानित किया। प्रदेश चैंपियन का खिताब पूविवि को कई वर्षों से लगातार मिलता आ रहा है। यह सम्मान 2021-22 और 2022-23 के विजेता को एनएसएस भवन में दिया गया। सम्मान समारोह को संबोधित करती कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि शील्ड ईमानदारी और कर्मठता का प्रतीक है। इसे जीवन के हर क्षेत्र में अपनाना चाहिए। उन्होंने रोवर्स-रेंजर की स्वागत ताली पर उसके वैज्ञानिक महत्व को विस्तार से बताया। साथ ही महिलाओं को शरीर पर आभूषण के पहनने का कारण पर भी चर्चा की। कुलसचिव महेंद्र कुमार‍ ने कहा कि सेवा जनकल्याण के लिए होनी चाहिए। सेवा और मेहनत का परिणाम है कि हमारी टीम लगातार चैम्पियन बनी है। वित्त अधिकारी संजय राय ने रोवर्स-रेंजर के विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि इसका अनुशासन और व्यवहार ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रभावित करें। रोवर-रेंजर विश्वविद्यालय संयोजक डॉ जगदेव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए रोवर्स-रेंजर्स की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। संचालन डॉ राकेश मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. अजय दुबे ने किया। इसके पहले रोवर्स-रेंजर की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह ने भी गीत के माध्यम से विद्यार्थियों में ऊर्जा का संचार किया। इस अवसर पर प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. सुरेश पाठक, प्रो. शम्भू राम चौहान, प्रो. प्रमोद सिंह,‌ सहायक कुलसचिव अजीत सिंह, एनएसएस समन्वयक डॉ राज बहादुर यादव, डा. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, डॉ रसिकेश, डॉ सुनील कुमार, डॉ मनोज मिश्र, डॉ अशोक सिंह, डॉ पारूली सिंह, डॉ सुधीर, शिवकुमार आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular