Monday, April 29, 2024
No menu items!

प्रधानाचार्य बनाये जाने पर शिवशंकर चौधरी का हुआ जोरदार स्वागत

विवेक सिंह/महेन्द्र प्रताप चौधरी
जफराबाद, जौनपुर। उत्तर प्रदेश धोबी कल्याण समिति जौनपुर के तत्वावधान में शिवशंकर चौधरी प्रवक्ता केपी इंटर कॉलेज जफराबाद का चयन प्रधानाचार्य पद पर श्री गोस्वामी इंटर कॉलेज चित्रकूट होने पर विदाई समारोह का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र प्रताप कनौजिया जिलाध्यक्ष व संचालन डॉ संजय रजक कोषाध्यक्ष ने किया।
इस अवसर पर राम अवध (रिटायर्ड शाखा प्रबंधक) संरक्षक, संत लाल, महामंत्री राधेश्याम, उपाध्यक्ष भैया लाल, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, उपाध्यक्ष रमेश चंद्र, नगर कोषाध्यक्ष राम आसरे (रिटायर्ड इंजीनियर), सुक्खू राम, श्याम बिहारी, मंजय कनौजिया, रामसिंह तहसील अध्यक्ष बदलापुर, संतोष कनौजिया, महेंद्र प्रताप, पुष्पेंद्र रजक, सुनील कुमार, अमरजीत, डा० चंद्रमणि, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी 23 फरवरी को बाबा संत गाड्गे महाराज जी की जयंती की तैयारी के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही सभी सदस्यों ने जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए प्रचार प्रसार व तैयारियों के विषय में अपना विचार व्यक्त किया। अन्त में शिवशंकर चौधरी प्रधानाचार्य को अंगवस्त्रम व बाबा संत गाड्गे स्मृति चिन्ह व पुस्तकें भेंट किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular