Sunday, April 28, 2024
No menu items!

श्रीप्रकाश चैरिटेबल ट्रस्ट ने मनाया मजदूर दिवस

जौनपुर। श्रीप्रकाश चैरिटेबल ट्रस्ट सिविल लाइन्स मियांपुर की तरफ से मजदूर दिवस पर कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के चेम्बर नम्बर 17 व 18 पर मनाया गया। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष मनोज मिश्र एडवोकेट व महामंत्री लाल बहादुर यादव एडवोकेट ने मजदूरों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। ट्रस्ट के सचिव विनीत सिंह ने कहा कि मजूदर ही देश के विकास की प्रथम सीढ़ी है। मजदूर से ही देश का विकास सम्भव है। कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्य शिव नारायण मिश्र एडवोकेट, अरविन्द सिंह एडवोकेट, मनोज सिंह एडवोकेट, मिडिया प्रभारी शैलेन्द्र यादव एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular