Sunday, April 28, 2024
No menu items!

श्री नारायण सिन्हा कालेज के टॉपरों को किया गया सम्मानित

विकास यादव
नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के सरायहरखू गांव राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर स्थित श्रीनारायण सिन्हा इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में मंगलवार को टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबन्धक गोपीचन्द मिश्र द्वारा माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।
प्रबन्धक ने विद्यालय के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावियों के अलावा स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शत—प्रतिशत रिजल्ट व टॉपर बच्चों के लिए शिक्षकों का भी अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि मंजिल पाने के लिए संघर्ष करना होगा। सफलता को बनाये रखना बड़ी चीज है। लक्ष्य को हासिल सिर्फ त्याग करके ही किया जा सकता है।
प्रधानाचार्य डॉ. देवेन्द्रनाथ पाण्डेय ने मेधावियों को सम्मानित करते हुए कहा कि जो छात्र लक्ष्य के करीब है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने हाईस्कूल के सवार्धिक अंक प्राप्त करने वाले 91 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले छात्र यश गुप्ता, प्रतीश पाल, सानिया शेख, स्वाति उपाध्याय, सेजल शुक्ला एवं इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग की 91 प्रतिशत अंक प्राप्त करने मेधावी शालू शेख, उत्कर्ष प्रजापति, शिवासिनी यादव, खुशबू यादव, अंजली गुप्ता एवं इंटरमीडिएट कला वर्ग की 72.40 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाली जूही शुक्ला, नेहा यादव, नीलम गौतम, काजल यादव एवं वैभव प्रजापति को माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष रवि प्रकाश उपाध्याय, विनय प्रकाश शुक्ल, देवी प्रसाद पाण्डेय, विख्यात पाण्डेय, उमेश कुमार, रेनू यादव, संजय यादव, धनन्जय यादव, रोहित साहू सहित तमाम अभिभावक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular