Monday, April 29, 2024
No menu items!

समाजसेविका उर्वशी उत्कृष्ट कार्य पर वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से की गयीं सम्मानित

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में जौनपुर से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह को सम्मानित किया गया। इस बाबत उर्वशी ने कहा कि महिलाओं को ऐसे सम्मानित करके लोग एक दूसरे का हौसला बढ़ाते हैंं। आज यह सम्मान पाकर बहुत गौरवांवित महसूस कर रही हूं। वह पूरे कोरोना महामारी में 2 साल से लगातर कहीं ना कहीं लोगों की मदद करती रहीं। आज भी जब किसी को खून की जरूरत पड़ती हो या कोई मेडिकल समस्या हो या महिलाओं को कोई जरूरत हो तो बिना समय देखे अपने स्तर तक कार्य करके लोगों की मदद करती रहती है। उर्वशी जी समय—समय पर जागरूकता संदेश और महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने और जागरूक करने के लिए बहुत सारे कार्यक्रम करती रहती हैं।
उन्होंने कहा कि आज महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है जिसके लिए विगत कई वर्षों से महिलाओं और बच्चियों के लिए कार्य कर रही है। पिछले दिसंबर मे इनके अच्छे और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिल्ली में भी इनको अटल बिहारी वाजपेयी सम्मान से भी सम्मानित किया गया। कई बार कोरोना वारियर्स से भी सम्मानित किया गया जबकि शारीरिक रूप से उर्वशी जी खुद शुगर और ब्लड प्रेशर की मरीज़ हैं लेकिन कोई भी मदद की गुहार आने पर तुरंत तैयार हो जाती है। उर्वशी ने कहा कि आज समाज में कार्य करने पर उसके परिवार का पूरा सहयोग रहता। आज महिलाएं अगर एक दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर चले तो इस समाज की एक अलग तस्वीर ही दिखेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular