Monday, April 29, 2024
No menu items!

सोनी जायसवाल बनीं जेसीआई चेतना की अध्यक्ष

  • मीरा अग्रहरी सचिव व सरला माहेश्वरी कोषाध्यक्ष मनोनीत

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना की एक आवश्यक बैठक शहर के मध्य स्थित एक होटल में अध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में चुनाव अधिकारी रीता कश्यप के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से वर्ष 2023 के अध्यक्ष पद के लिये सोनी जायसवाल का नाम तथा सचिव मीरा अग्रहरि एवं कोषाध्यक्ष के लिये सरला माहेश्वरी के नाम पर सदस्यों द्वारा चर्चा करते हुए सभी पूर्व अध्यक्ष के सुझाव पर उपयुक्त नामों पर सर्वसम्मति बनी।

यशिता शर्मा ने जेसीआई आस्था पाठ द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों के साथ सदस्यों का स्वागत किया। चुनाव अधिकारी रीता कश्यप ने सदस्यों द्वारा 2023 के नेतृत्व का चुनाव/चयन में हिस्सेदारी की बात कही। संस्थापक अध्यक्ष मेघना रस्तोगी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए 2023 में अपना पूर्ण सहयोग देने का वादा किया।

पूर्व अध्यक्ष नीतू गुप्ता तथा पूर्व अध्यक्ष चारू शर्मा ने संयुक्त रुप से जेसीआई संस्था की मूलभूत चीजों के बारे में संस्था के सदस्यों के साथ साथ पदाधिकारियों को भी नई जानकारी दी। पूर्व अध्यक्ष कल्पना केसरवानी तथा पूर्व अध्यक्ष मधुरानी गुप्ता ने नवनिर्वाचित टीम के उत्साह को बढ़ाते हुए हर समय संस्था के हित के लिये अपना पूरा सहयोग देने के लिए कहा।

नवनियुक्त अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने अपने उद्बोधन में वर्ष 2023 को संस्था के सभी सदस्यों का सहयोग लेते हुए ऐतिहासिक वर्ष बनाने की बात कही। बैठक में मुख्य रूप से डॉली गुप्ता, मंजू जायसवाल, अनीता सेठ, इंदिरा जायसवाल, शालिनी, रजनी साहू, शिल्पी जायसवाल, चमन जैन, रिंकी जायसवाल, संचिता बैंकर, अनन्या अग्रहरि, राज आदि उपस्थित रहे। साधारण सभा का संचालन जेजे चेयरमैन जयंती श्रीवास्तव ने किया। आभार नवनियुक्त अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular