Sunday, April 28, 2024
No menu items!

सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव मनोनीत पर हुआ स्वागत

जलालपुर, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जफराबाद रमेश चंद्र साहनी को समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर त्रिलोचन महादेव बाजार में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष समाजवादी पार्टी राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सुभाष चन्द्र यादव पूर्व सेक्टर प्रभारी सलेमपुर, लाल बहादुर पाल पूर्व सेक्टर प्रभारी त्रिलोचन महादेव, शिवचन्द्र यादव पूर्व सेक्टर प्रभारी असबरनपुर, श्याम बहादुर सरोज, कार्यकर्ता शंकर सिंह, समाजवादी पार्टी जन कार्यालय के पूर्व प्रभारी अतुल राय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। सभी लोगों ने प्रदेश सचिव श्री बिन्द को माला पहनाकर स्वागत किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular