Sunday, April 28, 2024
No menu items!

सपा प्रत्याशी उषा जायसवाल ने प्रचार में झोंकी पूरी ताकत

जौनपुर। समाजवादी पार्टी की नगर पालिका जौनपुर की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी उषा जायसवाल ने प्रचार में झोकी पूरी ताकत। नगर के पान दरीबा, अबीरगढ़, भण्डारी समेत अन्य जगहों पर घर—घर जाकर जनता से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि 20 वर्ष से एक ही परिवार का कब्जा इस नगर पालिका में रहा है। क्षेत्र में कोई ऐसा विकास नहीं हुआ जो वह बता सकें। उनका पूरा ध्यान जनता पर न रहकर व्यतिगत विकास की तरफ रहा। वे अपने आपको व्यापारी वर्ग का नेता मानते हैं लेकिन जब व्यापारी के ऊपर अत्याचार हो रहा था तब वह कभी भी व्यापारी के हित में सड़क पर नहीं दिखाई पड़े।
उन्होंने कहा कि व्यापारी प्रताड़ित होता रहा मगर वह अपने कमरे में ऐसी में आराम से सोते रहे। व्यापारी के हक अधिकार के लिए सिर्फ समाजवादी पार्टी ही हमेशा आगे आकर लड़ने का काम किया है और करती रहेगी। श्रीमती जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार तो व्यापारियों को अपना दुश्मन मानती है। कोई दुश्मन को भी इतना प्रताड़ित नहीं करेगा जितना भाजपा सरकार ने व्यापारियों को प्रताड़ित किया है।
उन्होंने कहा कि आज हमारा व्यापारी वर्ग जागा हुआ है और व्यापार मंडल का जिस तरह समर्थन समाजवादी पार्टी को मिल रहा है। व्यापारी खुलकर समाजवादी पार्टी का साथ दे रहा है। उससे इस चुनाव में समाजवादी पार्टी 20 साल के भ्रष्टाचार नगर पालिका में फैली गंदगी को समाप्त करने के लिए तैयार है। सपा का इस बार पालिकाध्यक्ष बनेगा तो नगर का चहुंमुखी विकास होगा।
जनसम्पर्क के दौरान श्रीमती जायसवाल के साथ अनवारुल हक गुड्डू, दिनेश यादव फौजी, विक्की यादव सहित तमाम सपाजन व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular