Sunday, April 28, 2024
No menu items!

सपा प्रत्याशी उषा जायसवाल ऐतिहासिक मतों से चुनाव जीतेंगी: नरेश उत्तम पटेल

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने जौनपुरवासियों से की सपा प्रत्याशियों को जीताने की अपील
अजय पाण्डेय
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल नगर पालिका चुनाव के सिलसिले में मंगलवार को जौनपुर में आये। विभिन्न नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह भारतीय जनता पार्टी ने नगर निकाय चुनाव में हताशा नजर आ रही है, उससे साफ जाहिर हो रहा है कि इस बार नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट ऐतिहासिक मतों से चुनाव जीतेंगे। भाजपा ने सबको परेशान करने का काम किया है। व्यापारियों को सबसे ज्यादा प्रताड़ित किया। मुसलमान को लगातार प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है। समाज के हर वर्ग परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि यहां मैं देख रहा हूं कि समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी उषा जायसवाल का प्रचार इस नगर की जनता कर रही है। भाजपा से लोग मुक्ति चाहते हैं। यहां का 20 साल का चेयरमैन लगातार बसपा और भाजपा के गठबंधन की वजह से चुनाव जीता था। समाजवादी पार्टी ने व्यापारियों वर्ग के पुराने कट्टर समाजवादी पार्टी उषा श्रवण जायसवाल को टिकट देकर कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। निश्चित रूप से समाजवादी पार्टी यहां ऐतिहासिक मत से उषा जायसवाल यहां की नगर पालिका अध्यक्ष बनने जा रही हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल, विधायक लकी यादव, पूर्व विधायक लल्लन प्रसाद यादव, लाल बहादुर यादव, अरशद खान, बिरजू राम, पूर्व जिपं अध्यक्ष राज बहादुर यादव, प्रत्याशी उषा जायसवाल, श्रवण जायसवाल, हिसामुद्दीन शाह, शकील अहमद, साजिद अलीम, राहुल त्रिपाठी, अनवारुल हक गुड्डू, लाल मोहम्मद रायनी, दीपचंद राम, इरशाद मंशूरी, आरिफ हबीब, जयहिन्द यादव, राजनाथ यादव, रुखसार अहमद, विवेक रंजन, शहनवाज, मो. हसीन बबलू, शरफराज, दिनेश यादव फौजी, शेखू खान, अश्फाक, सौरभ पाडेय, बच्चा यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular