Sunday, April 28, 2024
No menu items!

बहुत मजबूती से चुनाव लड़ रही सपा: राम आसरे विश्वकर्मा

चेयरमैन प्रत्याशी उषा श्रवण जायसवाल के कार्यालय पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व राज्यमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने नगर पालिका जौनपुर की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी उषा श्रवण जायसवाल के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय पर विश्वकर्मा समाज का बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुये समाजवादी पार्टी नगर पालिका व पंचायत का चुनाव बहुत मजबूती से लड़ रही है। जिस तरह भाजपा सरकार में लगातार व्यापारियों वर्ग का उत्पीड़न हुआ है, उससे आज व्यापारी बहुत नाराज हैं। वह अपने आपको सुरक्षित करना चाहता है। व्यापारी वर्ग ने इस बार नगर पालिका के चुनाव में जिस तरह समाजवादी पार्टी का समर्थन सड़क पर आकर कर रहा है, यह एकता पहली बार देखने को मिली है।
उन्होंने कहा कि व्यापारी नगर पालिका का चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने जा रहा है। जौनपुर में 20 सालों से एक ही परिवार का कब्जा है लेकिन मैं जौनपुर के गलियों में टहला हूँ। विकास के नाम पर कोई ऐसा कार्य नहीं किया गया है। व्यापारी वर्ग समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी का साथ है। निश्चित रूप से 20 साल का किला समाजवादी पार्टी ढ़हायेगा।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल, पूर्व विधायक लल्लन प्रसाद यादव, लाल बहादुर यादव, राज बहादुर यादव, राजेन्द्र टाइगर, हिसामुद्दीन शाह, श्याम बहादुर पाल, रूखसार अहमद, प्रत्याशी उषा जायसवाल, श्रवण जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, राजेश विश्वकर्मा, राजकुमार बिन्द, हीरा लाल विश्वकर्मा, सोचन राम विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, लालजी विश्वकर्मा, गजराज यादव, अनिल दूबे, मनोज मौर्या, दिनेश यादव फौजी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular