Sunday, April 28, 2024
No menu items!

सपा ने श्रवण जायसवाल की पत्नी उषा जायसवाल को बनाया अध्यक्ष पद की प्रत्याशी

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। समाजवादी पार्टी ने नगर पालिका व पंचायत अध्यक्षों की सूची जारी कर दिया जिसकी जानकारी होने पर उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल ने बताया कि जौनपुर नगर पालिका से सपा नेत्री श्रीमती उषा जायसवाल को अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी बनाया गया है। इसकी जानकारी होने पर जहां नगर के नखास स्थित उनके आवास पर खुशी की लहर दौड़ गयी, वहीं उनके शुभचिन्तकों द्वारा बधाई देने का क्रम शुरू हो गया। बता दें कि श्रीमती जायसवाल नगर की मोहल्ला नखास की निवासी हैं जो समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष श्रवण जासयवाल की पत्नी हैं जो पिछले काफी दिनों से समाज एवं पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाती चली आ रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular