Monday, April 29, 2024
No menu items!

खेलकूद से होता है शारीरिक व मानसिक विकास: माण्डवी

  • ब्लॉकस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत हिलाली में स्थित कम्पोजिट विद्यालय के खेल मैदान पर शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यालयों में होने वाले खेलों से बच्चो के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। मुख्य अतिथि भाजपा नेता विनय सिंह ने कहा कि खेल खेलने से मानसिक व शारीरिक वृद्धि को प्रोत्साहन मिलता है। ये हमारे शरीर व मानसिक संतुलन को बनाए रखता है।

खेल एकाग्रता को बढ़ाकर हमारे जीवन को शांतिपूर्ण बनाता है। प्रतियोगिता में 127 विद्यालयों के छात्र—छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रथम, द्वितीय, तृृतीय, स्थान प्राप्त करने वालों को खंड शिक्षा अधिकारी ने पुरस्कृत किया। खो-खो बालक वर्ग में अंगराह प्रथम, श्वेतापुर का द्वितीय स्थान रहा। वहीं दौड़ 100 मीटर के दौड़ में बालक वर्ग में शिवांश सिंह प्रथम 200 मीटर की दौड़ में बालिका वर्ग में प्राची यादव प्रथम स्थान पर रही। कबड्डी, सांस्कृतिक कार्यक्रम गायन, रंगोली आदि कार्यक्रम संपन्न हुआ। उमानाथ यादव (अध्यक्ष), रामपाल (मंत्री), जंग बहादुर यादव, संजीव मिश्रा, राकेश उपाध्याय, प्रतिमा सिंह, जय प्रकाश सरोज, लाल साहब यादव, शिवशंकर मिश्रा, समस्त बेसिक शिक्षा परिवार उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular