Sunday, April 28, 2024
No menu items!

सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ का हुआ जोरदार स्वागत

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल के जनपद आगमन पर सिंगरामऊ बॉर्डर से लेकर जिला मुख्यालय तक जगह—जगह कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पार्टी कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने उन्हें पार्टी का झंडा देते हुये टोपी लगाकर स्वागत किया। साथ ही नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया गया।
तत्पश्चात हिन्दी भवन में स्वागत समारोह हुआ जहां नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल ने कहा कि जिस तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भरोसा जताया है, उसको हम अपने कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ मिलकर पूरा करने का काम करेंगे। समाजवादी पार्टी को एक मजबूत संगठन के रूप में खड़ा करने का हमारा लक्ष्य है। हर बूथ पर 20 यूथ बनाकर समाजवादी पार्टी से हर जाति व धर्म को जोड़कर हमको 2024 का चुनाव जितना है। पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि डॉ अवधनाथ पाल एक कर्मठ, जुझारू एवं तेवरदार नेता हैं। निश्चित रूप से जिलाध्यक्ष पूर्व में रहे हैं और वर्तमान में हैं। उनकी कार्यशैली बहुत ही शानदार रही है।
स्वागत समारोह में विधायक लकी यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, शैलेंद्र यादव, राज नरायन बिन्द, सुषमा पटेल, अरशद खान, पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, राज बहादुर यादव, राहुल त्रिपाठी, दीपचंद राम, शकील अहमद, राजेंद्र टाइगर, राजेश यादव, श्रवण जायसवाल गांधी, उषा जायसवाल, दिनेश यादव फौजी, नीरज पहलवान, अनवारुल हक, अलमाश, विकास, गौरी सोनकर, राजकुमार बिन्द, आरिफ हबीब, इरशाद अंसारी, मनोज मौर्या, निहाल निषाद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हिसामुद्दीन शाह ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular