Sunday, April 28, 2024
No menu items!

आग से दो किसानों की ख़ड़ी फसल जलकर राख

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के बेलहरी गांव में मंगलवार को बिजली तार की शार्ट सर्किट से गेंहू के खेत में आग लग गई जिससे गांव के दो किसानों सुभाष राम और सुभाष पाठक के गेंहू की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार सुभाष राम का 10 बिस्वा और सुभाष पाठक का 8 बिस्वा की फ़सल का नुकसान हुआ है। आग लगने का पता चलने पर भारी संख्या में ग्रामीण खेतों में पहुंच गए और लाठी डंडे से पीटकर आग को फैलने से रोका। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्रीय लेखपाल इन्द्रेश यादव ने पहुंचकर निरीक्षण किया जहां नुकसान की रिपोर्ट तैयार किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular