Monday, April 29, 2024
No menu items!

प्रदेशस्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जौनपुर। इंदिरा गांधी स्टेडियम में दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी पर खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव (स्वतंत्र प्रभार) प्रदेशस्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। क्रीड़ा अधिकारी डॉ अतुल सिन्हा ने मुख्य अतिथि को स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कबड्डी खिलाड़ियों से परिचय लेते हुये अपने उद्बोधन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों के उत्थान हेतु किये जा रहे कार्यो का उल्लेख किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ0 अतुल सिन्हा र्क्रीड़ा अधिकारी ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम् व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का पहला मैच प्रयागराज व मिर्जापुर मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें मिर्जापुर ने प्रयागराज को 44-13 से पराजित किया। दूसरा मैच में वाराणसी ने बस्ती को 27-08 से पराजित किया। तीसरे मैच में आजमगढ़ ने चित्रकूट को 26-05 से पराजित किया।
इस अवसर पर उप क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह, पी0के0 पाण्डेय प्रदेश उपाध्यक्ष कबड्डी संघ, सुरेश सिंह चेयरमैन रेफरी बोर्ड, रविचन्द्र यादव सचिव जिला कबड्डी जौनपुर सहित प्रदेश के 17 मण्डलों के खिलाड़ियों के साथ टीम मैनेजर, निर्णायक, अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular