Monday, April 29, 2024
No menu items!

प्रदेश अध्यक्ष ने ली सपा महिला सभा की समीक्षा बैठक

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर समाजवादी महिला सभा की समीक्षा बैठक हुई जहां मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं का सम्मान स्वाभिमान का कोई ध्यान दिया है तो सिर्फ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी सरकार में महिला अपने आपको सुरक्षित समझती थी लेकिन वहीं भाजपा सरकार ने महिलाओं को हर तरह से प्रताड़ित अपमानित करने का काम किया है। भाजपा सरकार में महिला डरी—सहमी हैं।

आज देश में आधी आबादी महिलाओं की है लेकिन अपनी अधिकार की लडाई नहीं लड़ पा रही हैं। महिलाएं घर का किचन समेत सारा खर्च देखती हैं। आप देख सकती हैं कि गैस सिलेंडर से लेकर राशन तक कितना मंहगा हो गया है लेकिन भाजपा सरकार इसका कोई ध्यान नहीं दें रही है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार मे जहां महिलाओं को वीमेन पावर लाइन 1090 जैसे सुरक्षा प्रदान किया घरेलू समान सब कम दामों में मिला करते थे। आज उत्तर प्रदेश में महिलाओं का सबसे ज्यादा बलात्कार के केस देखें जा रहे हैं।

भाजपा सरकार बलात्कारियों को सजा न देकर उनका संरक्षण कर रही है। आज समय आ गया है कि महिलाओं को अपने अपमान का बदला लेने का 2024 के लोकसभा चुनाव मे महिलाओं को अपने ताकत का अहसास भाजपा सरकार को दिखाने की जरूरत है। अगर महिला एकजुट हो जाय तो निश्चित रूप से ये भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगी। अखिलेश यादव एक ऐसे नेता हैं जो महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा दे सकते हैं।
सपा जिलाध्यक्ष डां अवधनाथ पाल ने कहा कि महिलाओं को अपनी ताकत स्वयं समझना होगा आप के ऊपर लगातार भाजपा सरकार में अत्याचार कर रहा है। आप चुप हैं। अब समय आ गया कि “भाजपा सरकार हटाओ महिलाओं का सम्मान बचाओ’— महिलाओं के बीच जाकर सबको जागरूक किजिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता तारा त्रिपाठी एवं संचालन सोनी सेठ ने किया। इस अवसर पर डा. सुमन यादव, नीलम सिंह, पूनम मौर्या, सोनी यादव, शबीना खान, शबनम नाज, शरताज बानो, रुबी बिन्द, सुशीला देवी, हरेश यादव, अनीता, सुषमा गौतम, रेनू कुमारी, निशू गौतम, संगीता प्रजापति, लीलावती सरोज, सोनम सोनकर, निधि पाल, अमरावती निषाद, निधि गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular