Sunday, April 28, 2024
No menu items!

आपसी सम्बन्धों की मजबूती ही सामाजिक शान्ति का आधार: गुरु जी

  • हिन्दू मुस्लिम संवाद कार्यक्रम में देरी से पहुंचा प्रशासन, गुरु जी ने जतायी नाराजगी

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। शोध से यह पता चल गया कि हमारे पूर्वज, हमारी विरासत और हमारी संस्कृति साझी है तो इतने दिनों तक एक दूसरे के लिए दिलों में नफरत क्यों पाले थे? धर्म बदल लेने से संस्कृति और पूर्वज तो नहीं बदल सकते? आज वैज्ञानिक युग में हम एक दूसरे को खून देकर जान बचा रहे हैं तो एक दूसरे का खून बहाना किसी भी समाज के लिए उचित कैसे हो सकता है।

उक्त बातें डेहरी गांव में पहुंचे विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गुरु जी ने हिन्दू मुस्लिम संवाद सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आपसी संबंधों की मजबूती ही सामाजिक शांति का आधार है। जब हम अपने अपने इतिहास की तलाश करेंगे तो हमें हमारे पूर्वजों की जाति और विरासत सब मिल जाएगा जो ब्राह्मण से मुस्लिम बने उनका सिजरा आज भी मौजूद है जिसको कोई नकार नहीं सकता जो हमें लड़ाने का मंसूबा पाले हुए हैं उनको वंशावली और गोत्र देखना चाहिए। हम इतनी मजबूती से रिश्तों में बंधे हैं कि अलग हो ही नहीं सकते। एकता, शांति और मोहब्बत का पैगाम देने और एक होने का सूत्र खोजने निकले हैं।

यह सूत्र गांवों और जातियों में है। पूर्वजों की संस्कृति और विरासत को बचाना सबका दायित्व है इसलिए भट्ट, त्यागी, कुंवर, चौधरी, सिकरवार जैसे उपनाम आज भी मुस्लिम लगाते हैं। इस अवसर पर अनाज बैंक के डिप्टी चेयरमैन ज्ञान प्रकाश, हिन्दू मुस्लिम नेशनल कोआर्डिनेटर आभा भारतवंशी, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अर्चना भारतवंशी, जिला चेयमैन नौशाद शेख, उप जिला चेयरमैन फरहान अहमद, मो. अहसन खान, महेंद्र प्रताप सिंह, संतोष, अब्दुल्ला, मो. आजम, ओमैर, अरमान, राहिल, यासिर, मुअज्जम, अजलान, तौकीर, मुजम्मिल, नरेन्द्र सिंह, हिमांशु राय, चंदू यादव, अहमद शेख समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सर्वेश दीक्षित ने किया। नौशाद शेख ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • देरी से पहुंचे प्रभारी निरीक्षक पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जतायी नाराजगी

हिन्दू मुस्लिम संवाद केंद्र के तहत हम भारत के लोग एक हैं। अभियान के अंतर्गत सोमवार की दोपहर डेहरी गांव में पहुंचे विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गुरु जी का सरायबीरु चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर कर्मजोशी से स्वागत किया। तत्पश्चात विशाल भारत संस्थान कार्यालय पर नेताजी सुबास चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर डेहरी गांव में आयोजित हिंदू मुस्लिम संवाद केंद्र पहुंचे। इस दौरान स्थानीय प्रशासन के नदारत होने पर राजीव गुरु ने कड़ी नाराजगी जताई। नाराजगी की खबर प्रशासन में होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप गया। आनन फानन में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव व सरकी चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार सोनकर मय हमराह टीम के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंच गये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular