चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर से सटे अयोध्या मार्ग पर स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) सरस्वती शिशु मंदिर बैंकर्स कालोनी की छात्रा समीक्षा गुप्ता पुत्र रामनाथ गुप्ता ने सीएचजीसी की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करके अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि की जानकारी होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ दौड़ गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेद्र प्रताप सिंह ने छात्रा को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। छात्रा समीक्षा गुप्ता ने अपनी इस उपलब्धि श्रेय अपने माता पिता प्रधानाचार्य व आचार्य बंधुओं को दिया। इस खुशखबरी की जानकारी मिलते ही शुभचिंतकों द्वारा बधाई देने का ताता लगा रहा। इस अवसर पर
विद्यालय परिवार के अरुण मिश्र, गौरव त्रिपाठी, तेज बहादुर वर्मा, दीपक पाण्डेय आदि लोग उपस्थित होकर छात्रा समीक्षा गुप्ता का उत्साहवर्धन किये।