Monday, April 29, 2024
No menu items!

सूरज बने अटेवा केराकत के अध्यक्ष, विनय मौर्य कोषाध्यक्ष, विनीत यादव महामंत्री

  • एनपीएस पर वोट की चोट करेगा शिक्षक कर्मचारी: प्रदेश उपाध्यक्ष

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के छितौना स्थिति विद्यालय परिसर में अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर की ब्लॉक इकाई केराकत की कार्यकारिणी का पुनर्गठन हुआ जिसमें सर्वसम्मति से सूरज कन्नौजिया अध्यक्ष, विनीत यादव महामंत्री, विनय मौर्य कोषाध्यक्ष चुने गये। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र राय ने कार्यकारिणी सदस्यों के साथ उपस्थित सभी पेंशन विहीन कर्मचारियों को आगामी 1 अक्टूबर को दिल्ली चलने एवं पेंशन आंदोलन में जी जान से जुटने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि डॉ वीरेन्द्र यादव ने सदस्यता अभियान को गति देने का आह्वान किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष चन्दन सिंह, जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव, जिला कोषाध्यक्ष टी.एन. यादव, अध्यक्ष मड़ियाहूं अरविंद जी, अध्यक्ष सिकरारा डॉ कृपानिधि जी, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ डॉ यामिनी सिंह ने पेंशन आंदोलन को गति प्रदान करने हेतु अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अमित चौरसिया, श्याम सुंदर, वीरेंद्र चौहान, अजय सिंह, डा राजेश उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुबास सरोज एवं संचालन राममिलन यादव ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular