Sunday, April 28, 2024
No menu items!

सुरेरी पुलिस ने वारण्टी को किया गिरफ्तार

नीरज गुप्ता
सुरेरी, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. अजयपाल शर्मा द्वारा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय स्पेशल मजिस्ट्रेट प्रथम जौनपुर द्वारा जारी गैरजमानती वारण्ट के वारण्टी जगदीश चौहान पुत्र विसुनदयाल चौहान निवासी राजापुर थाना सुरेरी को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही किया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप सिंह के अलावा हे0का0 राम आशीष यादव एवं का0 सत्येन्द्र कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular