Sunday, April 28, 2024
No menu items!

संगत पंगत के पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण

पंकज हैप्पी बने जिलाध्यक्ष, साथियों ने किया स्वागत
जौनपुर। संगत पंगत का शपथ ग्रहण समारोह में जिले के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को डॉ अरुण सक्सेना वन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराया। वाराणसी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव की मौजूदगी में संगत पंगत जौनपुर जिलाध्यक्ष पद पर पंकज श्रीवास्तव हैप्पी ने शपथ लिया। जिला महासचिव अजय वर्मा, कोषाध्यक्ष शरद श्रीवास्तव व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संतोष निगम, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार, राजेश श्रीवास्तव, डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अनुपम श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, अमर श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव शाहगंज, प्रवीण श्रीवास्तव शाहगंज, डॉ विजय श्रीवास्तव संजीवनी, विजय श्रीवास्तव गायक ने शपथ लिया। वहीं महासचिव संगठन अभय श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी अंकित श्रीवास्तव पत्रकार, सह कोषाध्यक्ष अनीस श्रीवास्तव व सचिव संदीप श्रीवास्तव पत्रकार, नीरज श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, रुद्र प्रताप श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव शाहगंज, रविकेश श्रीवास्तव, विवेक अस्थाना शाहगंज ने शपथ लिया। वहीं महिला जिलाध्यक्ष कल्पना श्रीवास्तव ने शपथ लिया। शपथ ग्रहण करने पर संगत पंगत के संस्थापक आरके सिन्हा पूर्व सांसद, प्रदेश अध्यक्ष मनोज लाल एडवोकेट, प्रदेश महामंत्री राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular