Sunday, April 28, 2024
No menu items!

तांत्रिक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास

परिजनों ने जमकर की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
बिरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में तांत्रिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। परिजनों ने देखकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना के एक गांव में तांत्रिक किशोरी का झाड़ फूंक करने के लिए गया था और उसके घर पर वह किशोरी को उपचार करने के लिए बंद कमरे में तंत्र क्रिया शुरू किया। इस दौरान किशोरी के मा व अन्य परिजनों को अलग अलग सामान लाने के लिये भेज दिया। मां पास के बाजार में तंत्र क्रिया में प्रयोग होने वाले सामान लेने गई थी। इसी दौरान घर में किशोरी की जोर जोर से चिल्लाने की आवाज बाहर आने लगी। आसपास के लोग दौड़े खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो तांत्रिक किशोरी के साथ जोर जबर्दस्ती कर रहा था। इस दौरान लोगों ने घर का दरवाजा तोड़कर घुस गए और तांत्रिक को बाहर लाएं तभी मां भी मौके पर पहुंच गई और तांत्रिक को जमकर पीटने लगी। गांव के लोग भी जुटे। तांत्रिक की जमकर धुनाई की। पिटाई का लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि इस बारे में पुलिस ने अभिज्ञनता जताई है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस भी सकते में आ गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular