Sunday, April 28, 2024
No menu items!

शिक्षिका ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी

शिक्षक पति से विवाद का कारण बताया जा रहा
अजय पाण्डेय
जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के भगवती कॉलोनी में अध्यापिका ने पति से विवाद होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है जिसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।
जानकारी के अनुसार प्रयागराज के मनफोड़गंज निवासी नितिमा केसरवानी 40 वर्ष पुत्री संतोष केसरवानी यहां आईटीआई जलालपुर में शिक्षिका के पद पर तैनात थीं, बुधवार की सुबह कमरे में रस्सी के सहारे लटकी हुई पाई गई। जिस समय पुलिस पहुंची है, उस समय उनके मोबाइल पर वीडियो कॉल उनके पति के मोबाइल पर लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि देर रात पति—पत्नी दोनों के बीच विवाद होता रहा। दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। इनकी शादी 1 वर्ष पूर्व हुई थी और इनका पति पीलीभीत में अध्यापक है।
सूत्र बताते हैं कि पैसे के विवाद को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद हुआ करता था, इसलिए कि मृतका के पिता की तबीयत ज्यादा खराब चल रही थी और वह अपनी तनख्वाह का पैसा माता-पिता के ऊपर खर्च कर रही थी। देर रात पति से विवाद होने के बाद देर रात नीतिमा ने फांसी लगाते समय वीडियो कॉल लगाकर अपने पति को दिखाया कि वह उसकी प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्महत्या कर रही है।
सुबह जब पुलिस मौके पर पहुंची तब तक मोबाइल का वीडियो आन कॉल रहा जिसे पुलिस ने बंद किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी तरफ मायके वाले पति के खिलाफ थाने पर तहरीर दे रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिसिया कार्यवाही चल रही थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular