Monday, April 29, 2024
No menu items!

तहसील लेखपाल संघ का हुआ चुनाव

  • अध्यक्ष पद पर विकास व रमेश चन्द्र को मिला बराबर मत
  • अध्यक्ष पद का चुनाव किया गया रद्द

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय तहसील मुख्यालय पर लेखपाल संघ तहसील कार्यकारिणी चुनाव आयोजित किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु लड़ रहे दोनों उम्मीदवारों को 41-41 मत प्राप्त होने पर चुनाव रद्द कर दिया गया। अध्यक्ष पद का चुनाव आगे बढ़ा दिया गया है।

चुनाव अधिकारी जिला उपमंत्री सतीष कुमार रहे। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमरजीत बिंद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, मंत्री विवेक सिंह ठाकुर, उपमंत्री रोशन अली, कोषाध्यक्ष पंकज पटेल, आडिटर रविकांत मौर्य निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद पर इंजी. विकास सिंह 41 मत व रमेश चंद्र त्रिपाठी को 41 मत प्राप्त हुए। निर्वाचन टाई हो गया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कुछ समय बाद पुनः मतदान कराया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular