Monday, April 29, 2024
No menu items!

तेजी बाजार पुलिस ने लूट व हत्या प्रयास से सम्बन्धित 5 शातिरों को किया गिरफ्तार

देशी तमंचा, कारतूस, लूट के रुपये, मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान बरामद
पंकज बिन्द
तेजी बाजार, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के बेदौली से लूट व हत्या प्रयास से सम्बन्धित अभियोगों का अनावरण करते हुए 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों द्वारा 7 मार्च को वादी सुनील सिंह के ऊपर जानलेवा हमला किया गया था जिसमें वादी मुकदमा सुनील सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। उक्त सम्बन्ध में धारा 147, 323, 307, 34 भादंवि पंजीकृत है। अभियुक्तों रोहित यादव, राजन विश्वकर्मा, सत्यम यादव उर्फ माफिया, साहिल सिंह हैं जो रोमित यादव पुत्र राधेश्याम नि0 मितावा थाना तेजी बाजार की पिकअप गाडी रोककर 20 हजार रूपये नगद व दो मोबाइल छीन लिये थे। धारा 392/411 भादंवि पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में राजन विश्वकर्मा पुत्र राजेश विश्वकर्मा निवासी नरायनपुर थाना बदलापुर, साहिल पुत्र स्व0 वीरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी बेदौली थाना तेजी बाजार, रवि यादव पुत्र स्व0 कैलाश नाथ यादव निवासी बनकटिया विरशादपुर थाना तेजी बाजार, रमन यादव पुत्र अमरनाथ यादव निवीस विरशादपुर थाना तेजी बाजार एवं सत्यम यादव उर्फ माफिया पुत्र सन्त लाल यादव निवासी बेदौली थाना तेजी बाजार हैं। वहीं फरार अभियुक्तों में रोहित यादव पुत्र स्व0 फूलचन्द यादव निवासी सडेरी थाना बक्सा एवं सुशीम मिश्रा पुत्र दयाशंकर मिश्रा निवासी कटरा थाना तेजी बाजार हैं।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में सन्तोष पाठक थानाध्यक्ष थाना तेजी बाजार, उपनिरीक्षक राजीव मल्ल चौकी प्रभारी तेजी बाजार, उपनिरीक्षक विनोद शर्मा थाना तेजी बाजार के अलावा हे0का0 बलवन्त प्रसाद, हे0का0 कुलदीप कुमार, हे0का0 बृजेश सिंह, का0 अमित कुमार, का0 संजय चौहान, का0 अमरजीत यादव शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular