Sunday, April 28, 2024
No menu items!

ठंड से दस बकरियां मरीं

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक के राजेपुर रामेश्वरम गांव में बुधवार को अज्ञात बीमारी से दस बकरियां मर गयी।पूरे गांव में हाहाकार मच गया। गांव के किसान काफी चिंतित हैं। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी हुबराज पाल तथा गजराज पाल पुत्रगण धनई पाल की दर्जन भर बकरियां चरने गयी थी। अचानक चरते चरते बकरियां गिरकर मुह से झाग निकलने लगा। लोगों ने तत्काल चिकित्सक को बुलवाया। जलालपुर पशु चिकित्सक डॉ संजय पांडेय तत्काल मौके पर आकर उपचार शुरू कर दिये। हालांकि उपचार के पहले ही दस बकरियां मर गयी। दो बकरियों को बचा लिया गया है। डॉ पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ठंड से मौत का लग रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular