Monday, April 29, 2024
No menu items!

प्रशासन ने हटवाई निषादराज की प्रतिमा

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के भेला गांव में ग्रामसभा की भूमि पर स्थापित निषादराज की प्रतिमा को हटाने के लिए प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार निषाद वर्ग के लोगों द्वारा दो दिन पहले ग्राम समाज की जमीन पर निषादराज की प्रतिमा स्थापित कर दी गयी थी। गौरतलब है कि उक्त भूमि का सीमांकन ग्राम प्रधान द्वारा कराया गया था। कथित तौर पर वहां सरकारी भवन का निर्माण कार्य शुरू होना था। इसी बीच बिना अनुमति के ही निषादराज की प्रतिमा स्थापित कर दी गयी। प्रकरण में ग्राम प्रधान/संजय सिंह द्वारा निषादराज की प्रतिमा हटवाने के लिये तहसील प्रशासन से गुहार लगायी गयी।
मूर्ति हटवाने के लिये उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी चोब सिंह, थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंच गये। मूर्ति हटाने पहुंचे प्रशासन के लोगों को देखते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गये। निषाद समाज के लोगों ने कहा कि यह मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के परम भक्त निषादराज का अपमान है। अन्ततः प्रशासन की सूझ—बूझ से निषादराज की प्रतिमा हटाई गयी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular