Sunday, April 28, 2024
No menu items!

पूर्व प्रधान के घर पर मनबढ़ों ने जमकर किया ताण्डव

  • अपराधी प्रवृत्ति के लोगों से परिवार को खतरा, पीड़ित ने लगायी सुरक्षा की गुहार

अजय पाण्डेय
जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र के पतरही पुलिस चौकी से मात्र 20 मीटर दूरी पर स्थित कोपा गाँव के पूर्व प्रधान व वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र जायसवाल के दरवाजे पर बीते मंगलवार की रात्रि चढ़कर मनबढ़ युवकों ने जमकर उपद्रव किया। प्रधान के भाई ने जब विरोध किया तो मनबढ़ों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और जमकर पिटाई कर दिया। इस संबंध में पूर्व प्रधान ने चंदवक थाने में 3 लोगों के खिलाफ नामजद प्रार्थना पत्र दिया जिसमें आरोप लगाया है कि गाँव के ही पंकज सिंह पुत्र स्व. राम सुधार सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ सोहन पुत्र राधेश्याम सिंह व घर के बगल के तारकेश्वर सिंह रात्रि करीब 8.30 बजे मोटरसाइकिल से आये और गाली देने लगे। जब हमारे बड़े भाई रविन्द्र जायसवाल ने ऐसा करने से मना किया तो ये लोग उन्हें मारने लगे।

भाई के चीखने-चिल्लाने पर हम लोग घर के अन्दर से बाहर आये तो ये लोग हम पर भी हमला कर दिये। किसी तरह हम लोग मनबढ़ों के चंगुल से अपने भाई को छुड़ाये और पुलिस को सूचना दिये। इस पर मनबढ़ जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गये। पूर्व प्रधान के अनुसार तीनों मनबढ़ आपराधिक प्रवृत्ति के हैं जो आये दिन किसी न किसी के साथ ऐसी घटना करते रहते हैं। इन लोगों को कुछ क्षेत्रीय भाजपाजनों का आशीर्वाद प्राप्त है। इस बावत थानाध्यक्ष महेश सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सुरेन्द्र जायसवाल की तहरीर मिली है। मैं जांच कर रहा हूँ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular