Sunday, April 28, 2024
No menu items!

ईसाई मिशनरी जीवन ज्योति प्रार्थना केन्द्र स्थल के मुख्य द्वार व बाउण्ड्रीवाल का टूटना बना चर्चा का विषय

  • गुरुवार की आधी रात के बाद अज्ञात लोगों ने जेसीबी की मदद से तोड़ा मुख्य द्वार

विनोद कुमार/अमित गुप्ता
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय थाना अंतर्गत भुलनडीह गांव में स्थित ईसाई मिशनरी प्रार्थना स्थल की बाउंड्रीवाल व गेट को गुरुवार आधी रात के बाद अज्ञात लोगों ने जेसीबी की मदद से तोड़ दी। सुबह जब स्थानीय लोगों ने देखा तो ऐसा किसने किया जानने को बेताब दिखे। ग्रामीणों ने पूछने पर बताया कि रात में कब तोड़ा गया पता ही नहीं चला। वहीं पुलिस भी तोड़फोड़ की घटना से अनभिज्ञता जाहिर की है। प्रार्थना स्थल के बाउंड्रीवाल व गेट को किसने तोड़ा यह प्रश्न बना हुआ है।
बता दें कि भुलनडीह गांव एक सप्ताह से मिडिया की सुर्खियों में बना हुआ है। 29 सिंतबर को गांव में बने ईसाई मिशनरी के प्रार्थना स्थल को ग्राम समाज व समाधि स्थल की भूमि पर बने होने की उच्च स्तर पर की गई शिकायत के निस्तारण के लिए पैमाइश करने नायब तहसीलदार हुसैन अहमद के नेतृत्व में गई राजस्व टीम के वापस लौटते समय रास्ते में दो दर्जन से अधिक बाइक से मुंह बांधे अज्ञात लोगों द्वारा पथराव कर दिया गया जिससे दो लेखपाल व चालक घायल हो गए व सरकारी वाहन का शीशा टूट गया।
पुलिस हल्का लेखपाल की तहरीर पर 35 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दर्जन भर लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दूसरे दिन की गई पैमाइश में निर्माण ग्राम समाज व समाधि की भूमि पर होना पाया गया। अवैध निर्माण गिराने की कवायद कई दिन चली लेकिन राजस्व एवं पुलिस विभाग के तालमेल के अभाव में कार्रवाई नहीं हो पायी। गुरुवार की रात प्रार्थना स्थल पर पहुंचे अज्ञात लोगों ने जेसीबी मशीनों की मदद से प्रार्थना सभा की बाउंड्रीवाल व गेट को तोड़ दी।
इस बाबत पूछे जाने पर स्थानीय थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि इसके टूटने में शासन—प्रशासन की कोई लिप्तता नहीं है। मुझे भी इसकी जानकारी घटना बीतने के बाद लोगों से हुई। फिलहाल तहरीर मिलेगी तो जांच की जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular