Sunday, April 28, 2024
No menu items!

सत्येन्द्र बहादुर इण्टर कॉलेज के बच्चों ने लहराया परचम

श्यामधनी यादव
पराऊगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सत्येंद्र बहादुर सिंह इंटर कॉलेज खर्गसेनपुर के बच्चों ने उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में विद्यालय के पिछले सभी रिकॉर्डो को पीछे छोड़ सफलता का परचम लहराया। 10वीं और 12वीं के बच्चों ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शिवम मिश्रा ने 12वीं टॉप किया। वहीं अंतिमा यादव ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान तथा रश्मि सिंह 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही। इसके अतिरिक्त अमन यादव, शिवानी आर्या, स्वेच्छा सिंह, कौशिक उपाध्याय, मनीष सिंह, देवेश सिंह, श्वेता मौर्य, प्रियंका यादव आदि विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया।
हाईस्कूल में रोहित यादव ने 88.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, अभिनव यादव ने 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान तथा गुंजा ने 86.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त काजल, कशिश, काजल यादव, आदित्य, दीपा, प्रतीक, विशाल, आयुष, विशाखा, दामिनी, खुशी, आनंद आदि विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया।
इन सभी बच्चों को प्रबंधक ऊषा सिंह एवं प्रधानाचार्य जितेंद्र प्रताप सिंह तथा उपप्रधानाचार्य सुरेश यादव ने मिठाई खिलाकर बधाई दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों ने विद्यालय के प्रति अपने अनुभव को बताया। सभी अध्यापकों ने बच्चो को आशीर्वाद स्वरूप कुछ न कुछ व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ0 रामप्रवेश यादव ने किया। सह संचालक प्रकाश चन्द रहे।
अन्य वक्ताओं में सुरेश यादव, प्रदीप सरोज, नवीन सिंह, नितिन गुप्ता, अमन सिंह, साधना सिंह, कन्हैया लाल पाल, शिव, रमेश, धीरेन्द्र, अवधेश, अजय, अमित, संगीता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular