Monday, April 29, 2024
No menu items!

स्थापना कार्य का जिलाधिकारी ने किया अवलोकन

जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजनान्तर्गत संचालित रूफटाप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना कार्य का जिलाधिकारी अनुज झा ने अवलोकन किया जिसमें लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण पाया गया।
जिलाधिकारी ने तत्काल कार्य को पूर्ण कराने हेतु अधिशासी अभियन्ता लघु सिचाई को निर्देशित किया। अधिशासी अभियन्ता लघु सिचाई ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जनपद में कुल 25 भवनों पर इस प्रणाली की स्थापना की जा रही है। लगातार गिरते भू-जल स्तर में वृद्धि करने हेतु इस प्रणाली की स्थापना की जा रही है जिससे वर्षा का जल भवनों के छत पर एकत्र होकर पाइपों द्वारा सीधे अवसादन टंकी में गिरेगा। तदोपरान्त जल फिल्टर टंकी में प्रयुक्त विभिन्न फिल्टर की परतों से होते हुए बोरिंग पाइप के द्वारा भूमि के अन्दर प्रथम स्ट्रेटा पर जाकर मिल जायेगा।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला विकास अधिकारी बी.बी. सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आर0डी0 यादव एवं सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई आदित्य नारायण पाण्डेय मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular